बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गिरिराज सिंह को जीतन राम मांझी का जवाब, बोले- कानून का राज नहीं तो कैसे बेगूसराय की सड़कों पर बिना सुरक्षाकर्मी के बाइक से घूम रहे हैं?

गिरिराज सिंह को जीतन राम मांझी का जवाब, बोले- कानून  का राज नहीं तो कैसे बेगूसराय की सड़कों पर बिना सुरक्षाकर्मी के बाइक से घूम रहे हैं?

पटना. बेगूसराय में हुई गोलीबारी को लेकर बिहार में अब सियासत हो रही है। घटना को लेकर भाजपा नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा करी है। भाजपा सासंद गिरिराज सिंह ने इस घटना को लेकर सीधे मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज नहीं बल्कि अब जंगलराज आ गया है। इस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उन पर पलटवार किया है। उन्होंने गिगिराज सिंह का फोटो शेयर करते हुए कहा कि बिहार में कानून राज नहीं होता तो आप बेगूसराय की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के मोटरसाईकल पर ऐसे नहीं घूम रहे होते।

मांझी का ट्वीट

जीतन राम मांझी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'गिरिराज जी यदि बिहार में कानून राज नहीं होता तो आप बेगूसराय की सड़कों पर बिना किसी सुरक्षाकर्मी के मोटरसाईकल पर ऐसे नहीं घूम रहे होते। NCRB का आकड़ा बताता है कि देश में सबसे ज्यादा अपराध यूपी में है, पर आपको वहां रामराज्य लगेगा। आप जैसे लोग बिहार को बदनाम कर रहे हैं।'

दरअसल, बेगूसराय में हुई तोबड़तोड़ गोलीबारी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया था। उन्होंने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा था कि धृतराष्ट्र नीतीश कुमार जंगलराज को जनता राज बताकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। उस राज्य में कानून व्यवस्था का क्या होगा जब एक मुख्यमंत्री ही अपराधियों का मनोबल बढ़ाएगा।

गिरिराज का ट्वीट

बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा, 'धृतराष्ट्र नीतीश कुमार जंगल राज को जनता राज बताकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। आज का अखबार बता रहा है कि उस राज्य में कानून व्यवस्था का क्या होगा जब एक मुख्यमंत्री ही अपराधियों का मनोबल बढ़ाएगा।'


Suggested News