बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में नीतीश-बीजेपी की टेंशन बढ़ाएंगे जीतन राम मांझी, विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में 'हम'

झारखंड में नीतीश-बीजेपी की टेंशन बढ़ाएंगे जीतन राम मांझी, विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में 'हम'

PATNA: पहली बार केंद्रीय मंत्री बने जीतनराम मांझी अपनी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(से) को कई राज्यों में मजबूत करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। बिहार के बाद अब वे झारखंड में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में हम पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ने की दावा कर सकती है। बता दें कि झारखंड में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए मांझी वहां कई कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। 

बीते रविवार को रांची में हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। इस बैठक में 7 प्रस्ताव भी पारित हुए। इस बैठक में 12 से 13 राज्यों के नेताओं ने हिस्सा लिया। साथ ही केरल की लेबर पार्टी का हम में विलय पर मुहर लगी। कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने झारखंड में 5 से 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। 

हम पार्टी झारखंड के चतरा, पलामू और धनबाद जिले के सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि हम पार्टी एनडीए में शामिल है। जिसके कारण एनडीए के दलों की आपसी सहमति के बाद ही हम पार्टी झारखंड में चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि, दूसरी ओर जदयू भी झारखंड में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सीएम नीतीश ने झारखंड के पार्टी कार्यकर्ताओं से इस बावत में मुलाकात भी की थी। 

वहीं हम पार्टी के मुख्य संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बैठक के बाद कहा था कि ‘हम’अब बिहार की पार्टी ही नहीं देश स्तर की पार्टी हो गई है। संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। हम पार्टी गरीब लोगों के लिए काम करती है। बिहार और झारखंड से सबसे ज्यादा मजदूर पलायन करते हैं। चुनाव के वक्त ऐसे लोग लौट कर वोट करने नहीं आते हैं। इसका हम को नुकसान होता है। अगर ये वोट करे तो पार्टी को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने ये भी कहा था कि,  मजदूरों का निबंधन होना चाहिए और सरकार उन्हें अपनी व्यवस्था पर वोट डालने के लिए बुलाए।

Suggested News