बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी बोले- नीतीश कुमार को अपमानित कर रहे हैं भाजपा नेता, इसके इशारे पर गिरिराज ने किया ट्वीट

मांझी बोले- नीतीश कुमार को अपमानित कर रहे हैं भाजपा नेता, इसके इशारे पर गिरिराज ने किया ट्वीट

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ट्वीट को लेकर बिहार में अभी भी सियासत तेज है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने एक बार फिर गिरिराज सिंह के ट्वीट को लेकर भाजपा पर हमला बोला है।

जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया है कि गिरिराज सिंह ने भाजपा नेतृत्व के इशारे पर ट्वीट किया है। उन्होंने पूछा कि अगर अमित शाह ने फटकार लगाई है तो ट्वीट क्यों नहीं डिलीट हुआ है।

मांझी ने कहा कि भाजपा नेता बार बार नीतीश कुमार को अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने गिरिराज सिंह को फोन नहीं किया था।

क्या कहा था गिरिराज ने

गिरिराज सिंह ने रामविलास पासवान और जीतनराम मांझी की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए ट्वीट कर लिखा है किकितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है???


Suggested News