बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मांझी ने महागठबंधन को हड़काया, कहा - कांग्रेस से अधिक सीटें चाहिए नहीं तो 20 सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

मांझी ने महागठबंधन को हड़काया, कहा - कांग्रेस से अधिक सीटें चाहिए नहीं तो 20 सीटों पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

PATNA : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को पटना में बड़ा बयान दिया है। अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद मांझी ने महागठबंधन से बगावत के संकेत दिए हैं। जीतनराम मांझी ने ऐलान कर दिया है कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो फिर उनकी पार्टी अकेले बिहार के 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को कांग्रेस से अधिक सीटें चाहिए। बिहार में कांग्रेस और रालोसपा से ज्यादा उनकी पार्टी मजबूत है।

जीतनराम मांझी ने कहा कि आज की बैठक में शामिल जिलाध्यक्षों ने प्रस्ताव पास कर कहा कि 20 सीटों पर चुनाव लड़ा जाए। इसको लेकर हमारी पार्टी तैयारी में जुटी है। चुनाव आयोग ने भी हमारी पार्टी को टेलीफोन चुनाव चिह्न आवंतित कर दिया है। 

बिहार में कांग्रेस का आधार नहीं

मांझी ने कहा कि महागठबंधन में उनको सहयोगी दलों से ज्यादा सीट चाहिए। बिहार में कांग्रेस का कोई आधार नहीं है। मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी को कांग्रेस, रालोसपा और बाकि दलों से ज्यादा सीट चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो हम फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। जीतनराम मांझी ने कहा कि 18 फरवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में आखिरी फैसला लिया जाएगा।

Suggested News