बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने डाला वोट, लोगों से की अपील, कहा- वोट जरूर दें क्योंकि बदलाव जरूरी है

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने डाला वोट, लोगों से की अपील, कहा- वोट जरूर दें क्योंकि बदलाव जरूरी है

पटना...बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के मतदान में आम लोगों के साथ राजनीतिक दलों के नेता भी उमंग के साथ वोट किया। दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होना था और लोग सुबह से ही बूथ पर उमड़ते दिखाई दिए। इस दौरान सूबे के सभी आला नेताओं ने अपने-अपने केंद्र पर सुबह से ही जाकर मत का प्रयोग किया। 

इस बीच जेएनयू  छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बेगूसराय के तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के मसनदपुर केंद्र संख्या 220 पर मतदान किया। इस दौरान उन्होेंने चर्चा के दौरान कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में जिस प्रकार लोगों ने भाग लिया है, वो अपने आप में अद्भुत है। लोगों ने इस बार मन बना लिया है कि प्रदेश में बदलाव की ओर लोगों के कदम उठ चुके हैं। 

सूबे के कद्दावरों कसे सुबह से मतदान करते हुए देखा गया। राज्यपाल फागू चैहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत अन्य बड़े सभी राजनीतिक दल के नेताओं ने वोट डाले। 

बता दें कि आज चुनाव के दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। जिसमें 1463 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। 


Suggested News