बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई : चेकिंग के दाैरान हथियारों के साथ एक तस्कर धराया

STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई :  चेकिंग के दाैरान हथियारों के साथ एक तस्कर धराया

लखीसराय... बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स और कबैया थाना की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हथियार तस्कर नालंदा जिले के नूरसराय थाना अंतर्गत सरगांंव निवासी नरेंद्र सिंह का 28 वर्षीय पुत्र मुकुंद कुमार है। चेकिंग के दौरान एक झोले में चार पिस्टल 8 मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि मुंगेर से हथियार ले जाकर वह आस-पास के जिलों में सप्लाई करता था।

एसडीपीओ रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पदाधिकारी के गुप्त सूचना के आधार पर जमुई मोड़ पर चेकिंग अभियान लगाकर हथियार तस्कर को पकड़ा गया।

गौरतलब है कि मुंगेर में हथियार बनाने का धंधा बड़े पैमाने पर संचालित होता है तथा मुंगेर के बनाए गए हथियार को कई राज्यों में भेजा जाता है। लखीसराय पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।


Suggested News