बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिताबदियारा में JP स्मारक को मिलेगा राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा, जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे ऐलान

सिताबदियारा में JP स्मारक को मिलेगा राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा, जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री करेंगे ऐलान

सारण. जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा में जय प्रकाश नारायण स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जाएग। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जेपी स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करेंगे। इसकी जानकारी आज छपरा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कही।

11 अक्टूबर को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की 120 वीं जयंती समारोह को लेकर गृह मंत्री अमित शाह सिताबदियारा आएंगे। भाजपा ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। लगातार भाजपा के शीर्ष नेता दौरा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता के लिए जन सम्पर्क कर रहे हैं। आज भी जिला मुख्यालय में एक जन संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शिरकत कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

मीडिया से बात करते हुए जायसवाल ने कहा कि जेपी की जन्मस्थली का जेपी स्मारक राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित होने जा रहा है। 11 अक्टूबर को जेपी की जयंती समारोह में देश के गृह मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह जेपी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित भी करेंगे।


Suggested News