बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : वैशाली में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़

अभी-अभी : वैशाली में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़

HAJIPUR : अभी-अभी वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना में एक नक्सली को गोली लगी है। घटना महनार थाना के महिन्दरवारा इलाक में हुई  है।  

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में  नक्सली छुपे हुए है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस छापामारी करने पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही नक्सली फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई। जिसमें एक नक्सली के घायल होने की सूचना है।

 वहीं इस दौरान राजा नामक एक  कुख्यात नक्सली भागने में सफल बताया जा रहा है। मौके से  पुलिस गोली और कट्टा बरामद किया  है। फरार नक्सली की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News