बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : अनंत सिंह के खासमखास लल्लू मुखिया के घर पहुंची पुलिस, सरेंडर नहीं करने पर करेगी घर का कुर्की जब्ती

अभी-अभी : अनंत सिंह के खासमखास लल्लू मुखिया के घर पहुंची पुलिस, सरेंडर नहीं करने पर करेगी घर का कुर्की जब्ती

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बाहुबली विधायक अनन्त सिंह के खासमखास लल्लू मुखिया के घर एक बार फिर पुलिस पहुंच गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार लल्लू मुखिया के घर पुलिस कुर्की जब्ती करने पहुंची है। 

बताया जा रहा है कि  लल्लू मुखिया के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि आज 12 बजे तक वे सरेंडर कर देंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गुलाबबाग स्थित लल्लू मुखिया के घर पहुंची पुलिस 12  बजे तक लल्लू मुखिया के सरेंडर करने का इंतजार करेगी। 

उसके बाद वह कुर्की की कार्रवाई करेगी। वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सरेंडर करने के लिए लल्लू मुखिया ने पूरी तैयारी कर ली है।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News