बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : विधायक अनंत सिंह को लेकर पटना बेउर जेल पहुंची पुलिस

अभी-अभी : विधायक अनंत सिंह को लेकर पटना बेउर जेल पहुंची पुलिस

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है। विधायक अनंत सिंह को लेकर पुलिस पटना बेउर जेल पहुंच गई है।  बता दें बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेजे जाने का आदेश दिया था। 

गौरतलब है कि मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली से पटना लाया गया था। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह और दानापुर के एएसपी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गई पुलिस की टीम ने  विधायक अनंत सिंह को दिल्ली की साकेत कोर्ट से 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पटना पहुंची थी। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आज अनंत सिंह को बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया था।  

17 अगस्त से लगातार अनंत सिंह पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। फरारी के दौरान अनंत सिंह ने कई बार वीडियो जारी कर अनंत सिंह ने कहा था वे बिहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। उनका भरोसा कोर्ट पर है। वे कोर्ट में ही आत्मसमर्पण करेंगे। अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News