बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर प्रेम! परिवहन विभाग ने DTO को दिया दीपावली गिफ्ट, 29 जून को कैमूर से ट्रांसफर कर रोहतास का बनाया था डीटीओ, 4 महीने बाद फिर से कैमूर का एक्सट्रा चार्ज

कैमूर प्रेम! परिवहन विभाग ने DTO को दिया दीपावली गिफ्ट, 29 जून को कैमूर से ट्रांसफर कर रोहतास का बनाया था डीटीओ, 4 महीने बाद फिर से कैमूर का एक्सट्रा चार्ज

पटना. बिहार में ट्रांसफऱ-पोस्टिंग में सेटिंग की चर्चा हर बार होती है। जिस अफसर का जितना मजबूत सेटिंग है उन्हें मनमाफिक मलाईदार पोस्ट मिलता है। नीतीश सरकार में इन दिनों अफसर को बचाने के लिए चीफ जस्टिस के नाम से भी पैरवी की जा रही है। चीफ जस्टिस के नाम फर्जी फोन कॉल के आधार पर आरोपी अधिकारियों को क्लीन चिट भी मिल जा रही और उन्हें फील्ड पोस्टिंग की सेटिंग बैठाया जा रहा। आईपीएस आदित्य को बचाने के लिए एक नटवरलाल ने डीजीपी को फर्जी चीफ जस्टिस बनकर फोन किया था। मामले के खुलासे के बाद बिहार की राजनीति में हड़कंप है। इधर परिवहन विभाग में एक नया मामला सामने आया है। कुछ महीने पहले जिस डीटीओ को उस जिले से ट्रांसफऱ किया गया था उन्हें फिर से पुराना जिला अतिरिक्त प्रभार में दे दिया गया. यानी दीपावली पर विभाग ने गिफ्ट के तौर पर डीटीओ का प्रभार दिया. विभाग की तरफ से 21 अक्टूबर को यह आदेश जारी किया गया है। 

डीटीओ का कैमूर प्रेम..विभाग ने दिया दीपावली गिफ्ट

परिवहन विभाग ने 21 अक्टूबर को खाली पड़े डीटीओ को भरा है। दो जिलों में डीएम की रिपोर्ट पर स्थानीय अधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी का चार्ज दिया गया है। लेकिन सबसे चौंकाने वाला नाम रोहतास के डीटीओ राम बाबू का है। इन्हें एक बार फिर से इन्हें कैमूर डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कैमूर के जिला परिवहन पदाधिकारी रहे राम बाबू को 29 जून 2022 को यहां से स्थानांतरित कर डीटीओ रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया था। चार महीने बाद अब परिवहन विभाग ने डीटीओ रामबाबू पर मेहरबानी दिखाते हुए उनके पुराने जिले कैमूर अतिरिक्त प्रभार में दे दिया। यानी विभाग ने दरियादिली दिखाई और दीपावली पर कैमूर डीटीओ का प्रभार गिफ्त कर दिया. जबकि विभाग ने नालंदा और कटिहार में खाली पड़े डीटीओ के पद को डीएम की अनुशंसा पर स्थानीय अधिकारियों को जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया है। जानकार बताते हैं कि कई ऐसे अफसर से हैं जिन्हें कैमूर से प्रेम है। प्रेम इसलिए क्यों कि यह जिला यूपी सीमा से सटा जिला है। यह जिला बिहार का इंट्री प्वाइंट है, लिहाजा परिवहन के दृष्टिकोण से काफी अहम है। 

परिवहन विभाग ने 21 अक्टूबर को जारी की है अधिसूचना 

जिन जिलों में डीटीओ की प्रतिनियुक्ति की गई है, उनमें कैमूर, नालंदा और कटिहार शामिल है। रोहतास के जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू को कैमूर के डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही जहानाबाद के जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार को अपने कार्यों की अतिरिक्त सप्ताह के मंगलवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को परिवहन मुख्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है। इन्हें अरवल के डीटीओ के प्रभार से मुक्त किया गया है। नालंदा डीएम की अनुशंसा पर भूमि उप समाहर्ता मोहम्मद शफीक को जिले के डीटीओ का प्रभार दिया गया है। वहीं कटिहार डीएम की अनुशंसा के आलोक में कटिहार के अपर अनुमंडल पदाधिकारी को जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यों के निष्पादन शक्ति दी गई है। इस संबंध में परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है।

Suggested News