बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

त्रिवेणीगंज में काजल कुमारी बनी प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख पद पर गुड्डू ओम प्रकाश ने मारी बाजी

त्रिवेणीगंज में काजल कुमारी बनी प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख पद पर गुड्डू ओम प्रकाश ने मारी बाजी

SUPAUL : कड़ी सुरक्षा के बीच अनुमंडल सभागार परिसर में नवनिर्वाचित पंचायत समिति की विशेष बैठक हुई। इसमें त्रिवेणीगंज एसडीओ एस जेड हसन तथा डीएम द्वारा प्रतिनियुक्त एडीएम की देख रेख में प्रमुख तथा उपप्रमुख का चुनाव किया गया। एसडीओ के अनुसार बैठक में 32 पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। एसडीओ ने सर्वप्रथम बैठक में आए सभी पंचायत समिति सदस्यों को शांतिपूर्वक शपथ दिलाई। उसके बाद सभी को बारी-बारी से शराबबंदी को लेकर भी शपथ दिलाई। तब जाकर प्रमुख और उपप्रमुख चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। प्रमुख बनने के लिए मुख्य रूप से दो खेमा आमने सामने नजर आ रहे थे। 

प्रमुख पद के लिए पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 02 काजल कुमारी व पंचायत समिति क्षेत्र 32 से ममता कुमारी,ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें से पंचायत समिति सदस्य काजल कुमारी को 24 मत मिले और इनके प्रतिद्वंन्दी पंचायत समिति सदस्य ममता कुमारी को 8 मत प्राप्त हुए। काजल देवी 24 मतों से विजय प्राप्त कर त्रिवेणीगंज प्रखंड प्रमुख की कुर्सी पर काबिज हुई हैं। वही प्रखंड उप प्रमुख के लिए दो पंचायत समिति सदस्यों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें पिलुवाहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गुड्डू ओमप्रकाश को 24 मत प्राप्त हुए, और जहांगीर खान को 8 मत मिले। एक बार पुन: फिर गुड्डू ओमप्रकाश में 24 मतों से जीत कर उप प्रमुख के कुर्सी पर काबिज हुए हैं। बता दे कि इस बार का प्रखंड प्रमुख का चुनाव के लिए नवनिर्वाचित 17 पंचायत समिति सदस्यों की जरूरत थी। निवर्तमान प्रमुख काजल देवी 2015 में सिमरिया पंचायत से पंचायत समिति पद से चुनाव जीतकर त्रिवेणीगंज प्रखंड प्रमुख बनी थी। 

उस दौरान भी प्रमुख पद के लिए रुकसाना खातून के बीच जोरदार टक्कर रही। जबकि इनकी कार्यकाल 2015 से 2017- 18 के बीच रही। इस दौरान पंचायत समितियों में खटपट होने के बाद प्रमुख काजल देवी खिलाफ अवश्विास प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत समिति सदस्य रुकसाना खातून पति मोहम्मद शमीम आलम ने प्रखंड प्रमुख पद के लिए जीत हासिल की थी। इस बार पंचायत समिति सदस्यों के लिए पुर्व प्रमुख रुकसाना खातून चुनाव मैदान में नहीं आई थी। इस बार भी प्रखंड प्रमुख पद के लिए अति  पिछड़ा के लिए आरक्षित था। इस चुनाव में दुसरे बार जीतने के बाद उनकी दावेदारी प्रबल व लाजमी रहा है। मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दिया। इतना ही नहीं पहली बार जीत कर आए युवा नए चेहरे ने भी प्रमुख के अलावा उप प्रमुख पद को लेकर दावेदारी पेश की थी। लेकिन काजल कुमारी ने एक बार फिर से प्रमुख पद पर अपना कब्जा जमाया। इस बाबत प्रमुख काजल कुमारी ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य विकास हैं। हम सब आपस में मिलकर विकास का नींव रखेंगे और त्रिवेणीगंज प्रखंड को विकास की ओर आगे बढ़ाएंगे। वही गुड्डू ओम प्रकाश 2015 से लेकर 2021 तक उप प्रमुख के पद पर बने रहे। अबकी बार भी पिलुवाहा पंचायत से पंचायत समिति पद से चुनाव जीतकर एक बार फिर उप प्रमुख पद पर जीत हासिल की है। जिसको लेकर प्रमुख काजल कुमारी व उप प्रमुख गुड्डू ओम प्रकाश के समर्थकों में काफी खुशी की लहर देखने को मिला। जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन ने बताया कि प्रमुख व उप प्रमुख की चुनाव पारदर्शिता के साथ कराई गई है। प्रमुख पद के लिए काजल कुमारी उप प्रमुख पद के लिए गुड्डू ओम प्रकाश चुनाव जीत दर्ज की है। 

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News