बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : कलियुगी मां : नौ माह कोख में रखने के बाद बेटे को दिया जन्म, पांच महीने में ही उसकी गला दबाकर ले ली जान

BREAKING NEWS : कलियुगी मां : नौ माह कोख में रखने के बाद बेटे को दिया जन्म, पांच महीने में ही उसकी गला दबाकर ले ली जान

AURANGABAD : जिले से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि कोई इस तरह का कदम कैसे उठा सकता है। यहां एक मां ने अपने पांच माह के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी तब मिली। उस बेटे की जिसे जन्म देने से पहले वह नौ माह तक अपने कोख में रखा, जिसके आसपास उसकी पूरी दुनिया सिमट जाती है, उस बेटे को जन्म के कुछ माह बाद मां ने ही जान ले ली।  जब महिला का पति घर पहुंचा और बेड पर बेटे की लाश देखी। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। फिलहाल घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

घटना मदनपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इसी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले टोनही के आरोप में एक दंपति की बेरहमी से हत्या की गई थी. अब इसी थाना क्षेत्र के प्रेस रोड गली में नवजात बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार यहां रहनेवारे अरविंद कुमार पत्नी ज्योती और पांच महीने के बेटे आदर्श के साथ रह रहे थे। बताया गया कि दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। इसी झगड़े के कारण अरविंद अपने माता पिता से अलग होकर रहने लगा था, लेकिन इसके बाद भी पत्नी से झगड़ा कम नहीं हुआ। परिवार के लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हो गए थे घर में खाना बनना बंद हो गया था। बाहर से खाना मंगाया जाता था। शुक्रवार सुबह अरविंद किसी काम से बाहर गया था, जब वापस लौटा तो बेटे की खोजबीन शुरू की, जब वह कमरे में पहुंचा तो बेटे को बेड पर पड़ा देखा। जब वह उसे गोद में लेने की कोशिश की तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही था। बताया गया कि पति से झगड़े का गुस्सा महिला ने अपने पांच महीने के बेटे पर निकाल दिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 

लोग कर रहे सवाल 

जिस तरह से यह हत्या की घटना सामने आयी है, उसके बाद परिवार सहित आसपास के लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि  उस बेटे की जिसे जन्म देने से पहले वह नौ माह तक अपने कोख में रखा, जिसके आसपास उसकी पूरी दुनिया सिमट जाती है, उस बेटे को जन्म के कुछ माह बाद मां उसकी जान कैसे ले सकती है।

फिलहाल, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक विजय शंकर सिंह और थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचकर शव को आपमे कब्जे में लेते हुए आगे की प्रक्रिया में जुट गए है और वही माँ की रिश्ते को कलंकित करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया है और गहन तरीके पूछताछ की जा रही है। वहीं मदनपुर पुलिस अमृत बच्चे के शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है

डीएन मौआर की रिपोर्ट

Suggested News