बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही बेटियों को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही बेटियों को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

KAIMUR : जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी नशेड़ी पिता ने रिश्ते को तार-तार कर अपने ही दो पुत्री को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपित नशेड़ी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि पीड़ित दोनों पुत्री में एक बालिग है तो दूसरी नाबालिग है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता एक पुत्री से पिछले 12 साल से तो दूसरी पुत्री के साथ पिछले दो महीने से यह कुकृत्य घटना को अंजाम देता रहा। पीड़ित दोनो पुत्री ने अपनी मां के साथ मोहनियां थाने में अपने ही सगे पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कलयुगी नशेड़ी आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया। जिसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

इस संबंध में मोहनिया थाने की महिला एसआई ने बताया कि मोहनियां थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। जहां दो पुत्रियों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पिता हम दोनों को कई सालों से छेड़खानी कर दुष्कर्म करता था। हमलोग इससे परेशान होकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। वहीं मां ने अपनी दोनों पुत्री के साथ थाने पहुंचकर आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां आरोपित पिता को जेल भेज दिया गया। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News