बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बोले कन्हैया कुमार, गरीबों को उच्चस्तरीय शिक्षा से दूर रखने की साजिश कर रही है सरकार

बेगूसराय में बोले कन्हैया कुमार, गरीबों को उच्चस्तरीय शिक्षा से दूर रखने की साजिश कर रही है सरकार

BEGUSARAI: जिस प्रकार महाभारत में धनवान राजाओं के हितैषी बनकर एवं गरीब विरोधी साजिश के तहत बिना शिक्षा दिए ही गुरू द्रोणाचार्य नें एकलव्य का अंगूठा मांग लिया था, ठीक उसी तरह वर्तमान प्रजातंत्र में गरीब विरोधी साजिशें सरकार द्वारा रची जा रही है। अंतर है तो सिर्फ़ इतना कि गुरू द्रोणाचार्य ने अंगूठा मांग लिया था मगर वर्तमान सरकारें तो स्कुल-कॉलेज की फीस ही बढा़ दे रही है। उक्त बातें जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बुधवार को बछवाड़ा उच्च विद्यालय नारेपुर के प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान कही।

 कन्हैया कुमार ने कहा कि बड़ी साजिश के तहत फीस बढा़ई जा रही है ताकि गरीब तबके के बच्चे उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण न कर सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों के बच्चे जिस किसी भी विद्यालय में पढ़ते हैं वहां जाकर देख लीजिए पढाई पर कम और खिचड़ी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक ये गरीब विरोधी साजिशें चलती रहेगी तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। 

वहीं बछवाड़ा के पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि चुनावी हार जीत से हमें मनोबल गिराने व हतोत्साहित होने की कोई अवश्यकता नहीं है। बल्कि हमें सांगठनिक तौर पर और भी ज्यादा मजबूत एवं जनसंघर्ष तेज करने की अवश्यकता है।

 कार्यकर्ता सम्मलेन की अध्यक्षता पूर्व मुखिया महेश्वर चौधरी ने एवं मंच संचालन अंचल मंत्री भूषण सिंह ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी तादाद में भकपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Suggested News