बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में कन्हैया vs गिरिराज, किसे चुनेगी जनता, किन मुद्दों पर पड़ेंगे वोट ?

बेगूसराय में कन्हैया vs गिरिराज, किसे चुनेगी जनता, किन मुद्दों पर पड़ेंगे वोट ?

PATNA : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल वोटिंग है। इस दौर में जिस सीट पर सबसे दिलचस्प मुकाबला है वो सीट है बिहार के बेगूसराय की। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से टक्कर है कन्हैया कुमार की। इसके अलावा आरजेडी के उम्मीदवार तनवीर हसन भी मैदान में डटे हुए हैं। कुल मिलाकर यहां त्रिकोणीय मुकाबला है।

इस बीच बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लोगों से राष्ट्रवाद और विकास को लेकर वोट देने की अपील की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि इस देश का सौभाग्य होगा कि बेगूसराय की जनता एक साथ राष्ट्रवाद और विकास के लिए वोट करेगी।

उन्होंने कहा कि कल जब बेगूसराय की जनता वोट करने निकलेगी तो बेगूसराय का वातावरण वंदे मातरम् से गुंजायमान होगा..हम देश के गौरव बनेंगे। आपका एक एक वोट बेगूसराय ही नहीं ..देश को भी मज़बूत करेगा।

Suggested News