बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हत्या के मामले में फंस गया कन्नड़ फिल्मों का सुपर स्टार, पैसे देकर करवाया था युवक का मर्डर

हत्या के मामले में फंस गया कन्नड़ फिल्मों का सुपर स्टार, पैसे देकर करवाया था युवक का मर्डर

DESK : खबर साउथ की फिल्मी गलियारों से जुड़ा है। जहां कन्नड़ फिल्मों के सुपर स्टार माने जाने वाले एक्टर दर्शन थूगुदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। दर्शन पर रेनुका स्वामी नाम के युवक की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इस मामले दर्शन और उनके 9 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार,युवक की हत्या से जुड़े मामले से जुड़े होने की वजह से  उन्हें हिरासत में लिया गया है।  पीड़ित रेणुकास्वामी का शव रविवार को कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले में मिला। यह घटना तब सामने आई जब आते जाते लोगों ने गली के कुत्तों को नाले से एक शव को घसीटते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

आरोपियों ने लिया एक्टर दर्शन का नाम, पैसों के लेनदेन की बात कबूली

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी ने दर्शन का नाम बताया है और दर्शन पर आरोप है कि वो लगातार आरोपियों के संपर्क में थे। मामले की जांच के दौरान कथित तौर पर गिरिनगर के तीन लोगों ने हत्या के मामले में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। तीनों ने दावा किया कि हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर हुई है। क्रॉस क्वेसच्निंग में हत्या के सही कारणों का पता चला।

एक्ट्रेस को भेजे थे अश्लील मैसेज

कहा जा रहा है कि आरोपी ने कथित तौर पर दर्शन के कहने पर हत्या की थी। पीड़ित पर आरोप है कि उसने अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ अश्लील मैसेज भेजे थे। पवित्रा गौड़ा को दर्शन का करीबी दोस्त बताया जा रहा है।

कन्नड़ फिल्मों में बड़े अभिनेताओं में होती है गिनती

बता दें कि एक्टर दर्शन कन्नड़ सिनेमा के ए-लिस्टर्स एक्टर्स में आते हैं। दर्शन एक जाने माने एक्टर,प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने मजेस्टिक, ध्रुवा,लंकेश पत्रिके,धर्मा, दर्शन, जोथे जोथेयल,सारथी, मिस्टर ऐयर्यवार्ता, क्रांति और काटेरा जैसी कुछ हिट फिल्में दीं हैं। दर्शन को फिल्मों में बड़ा ब्रेक 2000 में पी.एन. सत्या द्वारा निर्देशित फिल्म मैजेस्टिक से मिला था। ये फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी

Suggested News