बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कलियुग का कंस : भाई ने ही कर दी बहन की गोद सूनी, मासूम बच्ची की हत्या कर शव फेंका

कलियुग का कंस : भाई ने ही कर दी बहन की गोद सूनी, मासूम बच्ची की हत्या कर शव फेंका

SIWAN :  भगवान कृष्ण का वध करने में उसके मामा कंस को कामयाबी नहीं मिली थी। लेकिन यह कलियुग है। यहां न तो भगवान कृष्ण की तरह कोई चमत्कार होता है, न ही कंस नाकामयाब होते हैं। जिसका नतीजा मौत के रूप में सामने आया है।  मामला सिवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र का है, जहां रिश्ते में मामा लगनेवाले युवक ने अपनी भांजी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को चावर में फेंक दिया। कपड़ों में लिपटे बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं आरोपी मामा घटना से बाद से फरार बताया जा रहा है।

घटना थाना क्षेत्र के अलापुर की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि यहां रहनेवाली अनुप सिंह की पुत्री लापता थी। जिसकी खोजबीन की जा रही थी। इसी दौरान गांव के चौवर में कपड़ों  में लिपटे हुए बच्ची  के शव मिलने की जानकारी मिली। शव को देखते ही परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

मामा ने की हत्या

मामले में बताया गया कि बच्ची की हत्या उसके रिश्ते में मामा लगनेवाले युवक ने की है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा है। वहीं बच्ची के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बच्ची की हत्या के बाद पुलिस वैन पर पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। 


Suggested News