बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संकट में कर्नाटक सरकार, कांग्रेस- जेडीएस के 14 विधायकों ने दिया इस्तीफा

संकट में कर्नाटक सरकार, कांग्रेस- जेडीएस के 14 विधायकों ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक सरकार संकट में है।  जेडीएस और कांग्रेस के 14 विधायकों के इस्तीफे के बाद 13 माह पुरानी  कुमारस्वामी की गठबंधन सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। शनिवार को जेडीएस और कांग्रेस के 13 विधायकों ने स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। 

एक विधायक पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके थे। अगर इन इस्तीफों को स्पीकर स्वीकार कर लेते हैं तो कुमारस्वामी सरकार का गिरना तय है।इस बीच इस्तीफा देने वाले सभी 14 विधायक मुंबई पहुंच गए हैं।

14 बागी विधायकों का इस्तीफा मंजूर हुआ तो 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा की स्ट्रेंथ घटकर 210 हो जाएगी। ऐसे में बहुमत के लिए 113 के बजाय 106 सीटों की जरूरत पड़ेगी। बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद सत्ताधारी जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के विधायकों की संख्या 118 से घटकर 104 रह जाएगी, जो बहुमत के लिए जरूरी सीटों से 2 कम होगी।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं। बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के कुल 118 विधायक हैं (इस्तीफा देने वाले विधायकों को मिलाकर)। इनमें स्पीकर को छोड़कर कांग्रेस के 78, जेडीएस के 37, बीएसपी का एक और 2 निर्दलीय विधायक शामिल हैं। बीजेपी के 105 विधायक हैं।

Suggested News