फुलपरास विस क्षेत्र में 15 सितम्बर को "कर्पूरी चर्चा" का होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर जदयू नेताओं ने की बैठक

MADHUBANI : स्थानीय चन्द्रा काम्प्लेक्स स्थित जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जिला जनता दल यू के तत्वावधान में जदयू जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कामत की अध्यक्षता में आगामी 15 सितम्बर को फुलपरास विस क्षेत्र में आहूत "कर्पूरी चर्चा" के भव्य आयोजन हेतु  जिला जदयू कमिटी एवं वरिष्ठ नेता -कार्यकर्ता साथियों की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला के प्रखंड, एवं जिला स्तरीय सभी साथीगण अपनी महत्वपूर्ण सक्रियता से कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता प्रदान करेंगे। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कामत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा किया जाएगा। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र जननायक कर्पूरी ठाकुर की कर्मभूमि रही है। अतः उक्त विस क्षेत्र में आहूत कर्पूरी चर्चा का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। 

Nsmch

प्रदेश महासचिव रंजीत कुमार झा ने कहा कि मधुबनी जिला के सभी महत्वपूर्ण साथी अपनी अपनी सकारात्मक ऊर्जा का प्रयोग कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के भव्य स्वागत हेतु तत्पर हैं।  

बैठक में विस संगठन प्रभारी अंजीत चौधरी, संजीव कुमार झा, संगीता ठाकुर, प्रमुख कुमारी उषा कुशवाहा, बचनू मंडल, महिला सेल जिलाध्यक्ष विक्रमशीला यादव, अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष महानारायण राय, लक्ष्मी देवी,राजा चौधरी, अहमद हुसैन,रजा अली, अविनाश सिंह गौड,प्रभात रंजन,राजू साफी,दीपक मिश्रा, रवीन्द्र चौधरी रमण, प्रदीप झा बासू, श्रीकांत यादव, इफ्तेखार जिलानी, डॉ.संजीव झा, बिनोद चौधरी, उदयकांत चौधरी, श्याम सुंदर शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद उर्फ रामबाबू कामत,फुलदेव यादव,विपिन गांधी,पप्पूपटेल, डॉ शिवकुमार यादव,कारी ठाकुर, हरिओम सिंह,ललन मंडल,बरुण बिहारी उर्फ रामकुमार यादव,केडी ठाकुर, शमशेर आलम,महताब आलम, पवनसिंह पप्पू, रामनरेश चौपाल, शशिकांत चौधरी, राधाकांत चौधरी,माला कुमारी सहित अनेक गण्यमान्य जदयू नेता-कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।