बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार के किसान ने पेश की पर्यावरण के साथ देश प्रेम की मिसाल, 10 एकड़ में लगे पेड़ों पर बनवाया तिरंगा

कटिहार के किसान ने पेश की पर्यावरण के साथ देश प्रेम की मिसाल, 10 एकड़ में लगे पेड़ों पर बनवाया तिरंगा

KATIHAR : कटिहार रौतारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले किसान कालिदास बनर्जी के पर्यावरण के साथ-साथ देश प्रेम की मिसाल वाला कार्य इन दिनों पूरे चर्चा में है। दरअसल कालिदास बनर्जी ने देश के आन,बान और शान की प्रतीक तिरंगा को लेकर एक ऐसी अभियान चलाया। जिससे लोग उनके मुरीद हो गये। 

लगभग अपने 10 एकड़ के बगीचे में कालिदास बनर्जी ने लगभग 11 सौ आम के पेड़ को तिरंगे के रंग से रंग दिया है। कालिदास बनर्जी कहते हैं की हर भारतीय के शान के प्रतीक होता है तिरंगा। आने वाले पीढ़ी में तिरंगा को लेकर अभिमान बना रहे। इसीलिए उन्होंने अपने बगीचे के साढ़े 11 सौ जिसमे अधिकतर आम के पेड़ है को तिरंगे के रंग से रंग दिया है। 

इसके लिए पिछले दस दिनों से 10 से 12 मजदूरों के सहयोग से खुद के देख रेख में ये काम कर रहे है। फिलहाल गणतंत्र दिवस के मौके पर कटिहार के इस तिरंगा बाग की चर्चा पूरे इलाके में है। लोग काली दादा के इस पहल की खूब सराहना कर रहे हैं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News