बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोढ़ा विधायक के भतीजे नीरज पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद

कटिहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोढ़ा विधायक के भतीजे नीरज पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को दबोचा, हथियार बरामद

KATIHAR: कटिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कोढ़ा विधायक कविता पासवान के भतीजा नीरज पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, नीरज पासवान हत्याकांड की गुत्थी परत दर परत खुलने लगा है। पुलिस ने अब उस शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने इस हत्याकांड को अंजाम देने मे महत्पूर्ण भूमिका निभाया था। 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने डंडखोड़ा थाना क्षेत्र से भास्कर झा को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के पास से एक पिस्टल और कई जिंदा करतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार भास्कर झा के क्राइम कुण्डली की अगर बात करें तो कदवा थाना क्षेत्र के निर्मल बूबना हत्याकांड मे भी वह आरोपी रहा है। फिलहाल वो जेल से बेल पर बाहर है।

बताते चले कि 6 मार्च को कोढ़ा विधायक कविता पासवान के भतीजे निराज पासवान को नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। पुलिस इस मामले मे कॉन्ट्रैक्ट किलर सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नामजद आरोपी ने कोर्ट मे आत्मसमर्पण किया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने जल्द ही पूरे मामले की उद्भेदन का भरोसा दिया है।


कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News