बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय के निधन पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय के निधन पर दी गई अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

पटना। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविनंदन सहाय के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री सहाय का पटना के पारस अस्पताल में दिनांक 24 फरवरी 2021 को 11.34 मिनट पर निधन हो गया। अपने शोक संदेश में श्री नितिन नवीन ने कहा कि रविनंदन सहाय उर्फ अमर जी का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, वे एक सफल उद्दमी होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे और वे विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संरक्षक रहे, बिहार गौरव के साथ एक अभिभावक, मार्गदर्शक और कायस्थ महासभा के आधुनिक शिल्पकार के रूप में वे हम सभी के प्रेरणा स्रोत थे,आम जन के दुख दर्द को समझकर सामान्य मानवीय मूल्यों की दिशा में उनके द्वारा किये गए काम हमेशा याद किये जायेंगे। 

रविनंदन सहाय के द्वारा अनेक संस्थाओ का सृजन तथा संचालन उनके अद्भुत कार्यशैली का परिचायक रहा है जिनमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कायस्थ पत्रिका के संरक्षक, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय, के एन सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ इनभांयरमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, एसोसिएट पिगमेंट लिमिटेड, सहाय प्रोपर्टीज एवं इन्वेस्टमेंट प्रमुख है। 

 रविनंदन सहाय ने दी हंगर प्रोजेक्ट न्यूयॉर्क के बिहार परिषद के पूर्व अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद बिहार के महासचिव, इंडिया-चाइना सोसायटी बिहार के उपाध्यक्ष, एग्रीकल्चर सेल बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष,ओइसका इंडिया (जापान) बिहार के कोषाध्यक्ष, मानवाधिकार संघ बिहार के सदस्य, बिहार उधोग संघ के पूर्व कार्यपालक सदस्य,भारत पूनर्वास  केन्द्र दिल्ली के सदस्य, बांकीपुर एवं पटना गोल्फ क्लब के सदस्य के रूप में कई पदों पर आसीन रहकर पद की गरिमा को सुशोभित किया।  रविनंदन सहाय के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल दोपहर 2 बजे सोनपुर जिला के पहलेजा स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।

Suggested News