बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में दो-दो बीवियों को रखना युवक को पड़ा महंगा, पोल खुलते ही....

मुजफ्फरपुर में दो-दो बीवियों को रखना युवक को पड़ा महंगा, पोल खुलते ही....

MUZAFFARPUR: बिहार में एक बार फिर अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। जहां एक युवक को घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में जेल जाना पड़ गया। बताया जा रहा कि, युवक की पहले अरेंज मैरिज हो चुकी थी। इसके बावजूद उसने अपनी प्रेमिका से दूसरी शादी रचा ली। वहीं शादी रचाने की महज कुछ दिनों में ही यह दोनों शादियां युवक के लिए भारी पड़ गया। बताया जा रहा कि दोनों बीवियों की घर की दूरी महज 2 किलोमीटर थी। जिसका भरपूर फायदा युवक उठाया करता था। स्विफ्ट बांट कर दोनों बीवियों को समय दिया करता था।वहीं अचानक इस खेल का पर्दाफाश हो गया।

बता दें कि, युवक विकास कुमार मूल रूप से काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के दामू चक्कर का रहने वाला है। उसने पिछले साल 25 अप्रैल को सकरा थाना क्षेत्र के विधाझाप की पुष्पा कुमारी नाम की लड़की से शादी रचाई थी। जो उसके परिवार वालों की मर्जी से हुई थी। लेकिन शादी के महज 4 दिन बाद युवक ने अपने प्रेमिका से दूसरी शादी रचा ली। 

दरअसल, शादी के बाद युवक ने पहली पत्नी और घरवाले को यह कह कर घर से निकल गया था कि पटना किसी काम से जा रहे हैं। लेकिन पटना की जगह वह मुजफ्फरपु पहुंच गया। और अपनी प्रेमिका से शादी कर लिया। वहीं युवक ने दो शादियां करने के बाद 15 -15 दिन का शिफ्ट लगाकर दोनों बीवियों को एंटरटेन करने लगा। वहीं इस बात की भनक जब पहली पत्नी पुष्पा को लग गई। पुष्पा को पता चला कि उसका पति अपने प्रेमिका से शादी रचा लिया है और उससे एक बच्ची भी है। 

इसकी जानकारी लगते ही पुष्पा काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंच गई। थाना पहुंचकर युवक की पहली पत्नी पुष्पा ने लिखित शिकायत दिया। पुष्पा ने कहा कि हमारा पति गलत तरीके से बिना कुछ बताए अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर लिया। हमेशा हमारे परिवार वालों से काम के लिए पैसा लेते रहता है। घर आने पर विभिन्न तरह की प्रताड़ना देता है। इसमें उसके परिवार वाले का भी साथ देते हैं। 

वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर त्वारित कार्रवाई कर आरोपी विकास को धर दबोचा और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस गिरफ्त में आए युवक विकास ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी पहली पत्नी का उसके बहनोई के साथ प्रेम प्रसंग है। इसका पता हमें शादी के बाद लगा। तब से हम उससे दूर रहने लगे। परिवार वालों को भी कह दिया था कि इसके साथ मेरा जिंदगी नहीं कटेगा। जिसके बाद हमने अपने स्कूल के ही साथी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली और अभी 1 बच्चे भी हैं। जो भी आरोप लगा रही है सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

 वहीं पूरे मामले पर काजी मोहम्मदपुर थाना अध्यक्ष दिगंबर कुमार ने कहा कि एक महिला के बयान पर मामला दर्ज कर उसके पति को जेल भेजा गया है। दूसरी पत्नी से शादी रचाने और प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस मामले में अनुशंधान कर रही हैं।

Suggested News