कांग्रेस से उठा पटक के बाद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 'इंडिया' की तीसरी बैठक में शामिल होने पर साफ साफ कह दिया

DESK: लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय है। चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। बता दें कि, केंद्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए सभी विपक्षी दल एकजुट हुए हैं। विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम 'इंडिया' दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन की अब तक 2 बैठक हो चुकी है। वहीं इसकी तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है। बीते कुछ दिनों से इंडिया गठबंधन विवादों से घिरा हुआ था। आप के एक नेता ने यह तक कह दिया था कि तीसरी गठबंधन में उनके शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। तब से गठबंधन की तीसरी बैठक में आप के शामिल ना होने की खबरें सामने आ रही थी।

बैठक में आप होगा शामिल

वहीं इस मामले में आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बैठक में शामिल होने की जानकारी दी है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, हां हम मुबंई जाएंगे। और बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में जो भी रणनीति बनाई जाएगी उसकी जानकारी दी जाएगी।  

31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी बैठक

बता दें कि, इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होनी है। बैठक में शामिल होने को लेकर आप नें अपनी सहमति जाहिर कर दी है। बताते चलें कि इंडिया गठबंधन की दो बैठक हो चुकी है। पहली बैठक पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई थी। वहीं दूसरी बैठक कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व में हुई थी।

Nsmch

कौन होगा संयोजक

वहीं तीसरी बैठक अब 31 अगस्त और 1 सितबंर को महाराष्ट्र के राजधानी मुंबई में होने वाली है। इस बैठक को विपक्षी पार्टी के लिए अहम बैठक बताई जा रही है। क्योंकि, इस बैठक में इंडिया गठबंधन के संयोजक को तय किया जाएगा। वहीं संयोजक को लेकर भी विपक्ष के नेताओं में कई वार चल रहे हैं। अब देखना दिलचप्स होगा की इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक में क्या कुछ निकल कर सामने आता है।