बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार को केजरीवाल की पार्टी ने दिया बड़ा झटका! बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा

नीतीश कुमार को केजरीवाल की पार्टी ने दिया बड़ा झटका! बिहार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की घोषणा

NEW DELHI : दस दिन पहले नीतीश कुमार दिल्ली में विपक्षी एकता की बैठक को लेकर नई दिल्ली जाते हैं। अरविंद केजरीवाल से भेंट करते हैं। अब उन्हीं केजरीवाल की पार्टी ने नीतीश को बड़ा झटका दे दिया है। आम आदमी पार्टी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

 आप महासचिव संदीप पाठक ने शनिवार को दिल्ली में बिहार संगठन के नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि उन्होंने माना कि चुनाव लड़ने के लिए एक मजबूत संगठन का होना जरूरी है। संदीप पाठक की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है। जब आगामी गुरूवार को विपक्षी एकता  की बैठक होनेवाली है और उसमें केजरीवाल और नीतीश कुमार दोनों मौजूद रहेंगे।

कहा - गंदी राजनीति के कारण बिहार उतना आगे नही बढ़ा

दिल्ली में AAP की बिहार इकाई के नेताओं की पार्टी मुख्यालय में एक बैठक थी। आप महासचिव संदीप पाठक दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में बिहार संगठन के नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव लड़ने के लिए एक मजबूत संगठन का होना बेहद जरूरी है। यह बिहार का दुर्भाग्य है कि वह गंदी राजनीति के कारण उतना आगे नहीं बढ़ पाया जहां उसे होना चाहिए था


चुनाव के लिए पार्टी करेगी पूरी तैयारी

संदीप पाठक ने कहा- हम बिहार में चुनाव लड़ेंगे, लेकिन पार्टी तय करेगी कि कब लड़ना है। हम बिहार में सीधे चुनाव नहीं लड़ सकते, इसके लिए हमें पहले संगठन को मजबूत करना होगा। हमें हर गांव में अपनी कमेटियां बनानी होंगी। हमें संगठन को मजबूत और विस्तारित करने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। बिहार में एक बार जब संगठन मजबूत हो जाएगा तो हम चुनाव लड़ेंगे और जीत भी दर्ज करेंगे। 

बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का मुकाबला करने और उसे 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीतने से रोकने के लिए आम आदमी पार्टी समेत 26 विपक्षी पार्टियां एक साथ आई हैं। इन 26 विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया या 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' नाम से नया गठबंधन बनाया है। 


Suggested News