बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खेत में पराली जलाने पर तीन साल तक नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

खेत में पराली जलाने पर तीन साल तक नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

पटना। खेत में पराली जलाने को लेकर सरकार ने नया निर्देश जारी किया है। अब खेत में पराली जलाने पर किसानों को तीन साल तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही उन्हें आर्थिक जुर्माना भी देना होगा। 

पराली जलाने से पर्यावरण को होनेवाले नुकसान को बचाने के लिए इस नए नियमावली को लागू किया जा रहा है। जिसे कृषि विभाग के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने तैयार किया है। अब सिर्फ राज्य कैबिनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है। 

गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार खुद कई बार किसानों से खेत में पराली नहीं जलाने की अपील कर चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी अब भी कई जगहों में किसान खेत में ही पराली जला रहे हैं।पूर्व में भी पराली जलानेवालों का किसान के रूप में निबंधन तीन साल के रद्द किया जा चुका है।  एनजीटी ने भी इस पर कड़े निर्देश जारी किए थे और उसने भी इस पर रोक लगाने के लिए आर्थिक दंड लगाने की बात कही थी। 

Suggested News