नवादा. केनरा बैंक के एरिया मैनेजर सुधांशु कुमार को अगवा कर लिया गया। इस बाबत उनके पिता सुबोध प्रसाद ने नगर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एरिया मैनेजर शहर के नवीन नगर मोहल्ले में पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
अपहृत के पिता ने बताया कि 16 दिसंबर को सुधांशु घर से चाय-नाश्ता करके निकले थे। उनकी पत्नी राधा रानी घर में कुरियर का काम करती हैं। सुधांशु ने उनके सेंटर से 16 हजार रुपये भी लिए थे। इसके बाद लौटकर घर नहीं आए। उन्होंने उसी रात कूरियर कंपनी के स्टाफ विक्रम को फोन कर खुद को नवीन नगर में ही होने की जानकारी दी। फिर उनका मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने थाना में आवेदन देकर अपहरण की आशंका जताए हैं।
थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इसमें सफलता मिलेगी। आधुनिक और सूक्ष्म तरीके से जांच की जा रही है।