बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फौजी के बेटे का अपहरण : वो आए, बच्चे से पिता का नाम पूछा और उसे उठाकर लेकर चले गए

फौजी के बेटे का अपहरण : वो आए,  बच्चे से पिता का नाम पूछा और उसे उठाकर लेकर चले गए

GAYA : गया जिले में एक रिटायर फौजी के सात साल के बेटे के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहर्ताओं ने बच्चे को रिहा करने के एवज में रिटायर फौजी से 25 लाख की फिरौती की मांग की है। मामला सामने आने के बाद वजीरगंज डीएसपी घुरन मंडल अपनी टीम के साथ जांच में जुट गए हैं। 

मामला मानपुर थाना के रसुलपुर का है। जहां बुधवार की रात फौजी वाल्मीकी सिंह का बेटा मोहित अपने घर के बाहर थोड़ी दूर पर खेल रहा था। इसी दौरान अपहर्ता बोलेरो से आए। गाड़ी रुकी और उसमें बैठे दो व्यक्तियों ने मोहित से उसके पिता का पता पूछा। जब मोहित ने घर का पता बताया तो घर दिखाने के बहान उसे गाड़ी में बैठा लिया।

रात भर परिवार परेशान रहा।

कई घंटों के बाद जब बच्चा घर वापस नहीं आया तो उसके दोस्त से पूछताछ की गयी। दोस्तों ने फिर पूरी जानकारी दी। रात भर परिवार परेशान रहा। इसके बाद पीड़ित परिवारवालों ने स्थानीय मुफस्सिल थाने में अज्ञात अपहरणकर्ताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया।

25 लाख रुपए की डिमांड

गुरुवार को अपहरणकर्ताओं ने उनके पिता के मोबाइल पर कॉलकर के 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की। अपहरण की खबर लगते ही कोहराम मच गया। अपहृत मोहित के दादा सुरेंद्र सिंह भी रिटायर फौजी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और यह घटना किसने की है इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। 

अपहर्ताओं की तलाश में जुटी पुलिस

बहरहाल, एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि रिटायर फौजी के पुत्र का अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। अपराधियों को पकड़ने के लिए उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच की जा रही है।


Suggested News