जमीन के लिए बना खूनी! पहले सौतेले भाई की गला रेतकर की हत्या, बचाने पहुंची मां पर किया तलवार से वार

GOPALGANJ : जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के  श्रीपुर ओपी अंतर्गत गणेश डूमर गांव में जमीन विवाद को लेकर शनिवार की शाम आरोपियों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति के घर में लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट की, फिर गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची उसकी विधवा मां को भी तलवार से हमला कर जख्मी कर दिया है।  

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। मृतक की पहचान गणेश डूमर गांव निवासी बृजलाल सिंह के रूप में की गई। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गई है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच और आरोपी के गिरफ्तारी में जुट गई है।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जगरनाथ सिंह व बृजलाल सिंह दोनो सौतेले भाई है। दोनो सौतेले भाईयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जो स्थानीय थाने के जनता दरबार में लंबित था। शनिवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान दोनों पक्ष अपना-अपना आवश्यक कागजात लेकर थाना पर गए थे। जनता दरबार में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी  गई। इसके बाद दोनों पक्ष घर वापस लौटे। 

Nsmch

जहां दोनो पक्ष एक बार फिर उलझ गए। इस दौरान आरोपियों ने बृजलाल सिंह के घर में घुस गए और लाठी डंडे से पिटाई  करते हुए धारदार हथियार से गला रेत दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही उसका बेटा मौके से जान बचा कर भाग गया आरोप गई की आरोपी पूरे परिवार की हत्या करने की मंशा से पहुंचे थे। लेकिन बेटा भाग गया जिसे वह बच सका। पत्नी खेत में गई थी। घर में बूढ़ी मां खेदनी देवी थी उसके गले और हाथ पर भी हमला किया गया जिससे वह जख्मी हो गई है। मां खेदनी देबी को भी हमला कर जख्मी कर दिया। जिसे स्थानीय रेफरल अस्पताल फुलवरिया में इलाज के लिए आसपास के लोगों ने भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया।

 घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी अशोक कुमार फुलवरिया थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद के आलावा कई अधिकारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है की मृतक के पिता भागवत सिंह  ने दो शादियां की थी। जिसमे एक पत्नी के बेटा आरोपी जबकि दूसरी पत्नी के बेटा मृतक है।  दोनो सौतेले भाईयो के बीच जमीन के बटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 

वहीं इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मृतक के पिता ने दो शादी की थी। पहली पत्नी के बेटे ने दूसरे पत्नी के बेटे को चाकू से गोद कर हत्या की है। कारण जमीनी विवाद है।उन्होंने बताया की थाने पर आज जन सुनवाई हुई थी। आज ही जनता दरबार में मापी का आदेश हुआ था। फिलहाल विधि व्यवस्था सामान्य है, पर्याप्त बल मौजूद। SDPO, CI, SHO घटना की छानबीन कर रहे है। घटना में संलिप्त दोषियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है।