के के पाठक फरमान जारी कर छात्र छात्राओं को बुला रहे स्कूल..वहीं शिक्षक हाजिरी बनाकर जोड़ रहे हाथ..बाबू घर चल जा...वाह रे सिस्टम...

VAISHALI: बीते दिन वैशाली में बालिका उच्च विद्यालय की छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। छात्रों ने बीडीओ की गाड़ी के साथ भी तोड़-फोड़ किया था। वहीं महनार बालिका उच्च विद्यालय में संसाधन की कमी को लेकर छात्राओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। जानकारी अनुसार छमता से ज्यादा छात्रा नामाकिंत है। विद्यालय में छात्रा को बैठने की जगह नहीं है। स्कूल में कुल 2083 छात्रा है जबकि बैठने की साधन 600 से 700 तक ही है।
शिक्षा विभाग के अपर सचिव के.के पाठक के नई फरमान छात्रा की उपस्थिति अनिवार्य के बाद जैसे ही स्कूल में छात्रा पहुंची वैसे ही बैठने की साधन उपलब्ध नहीं था। छात्रा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही थी, तभी मेहनत थाने के महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा छात्राओं से झड़प हो गई थी। इसके बाद गुस्सा छात्राओं ने सड़क मार्ग को जाम कर दी थी।
बात यहीं नहीं थमी, महिला पुलिस अधिकारी पूनम कुमारी के द्वारा छात्राओं पर लाठी चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद छात्राओं का गुस्सा फुट पड़ा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के वहान तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी थी। जिसके बाद महनार एसडीओ के हस्तछेप के बाद मामला को शांत करवा दिया गया था।
वहीं दूसरे दिन भी स्कूल में 2083 छात्राएं उपस्थित हो गई। जिसके बाद स्कूल में शिक्षकों को अटेंडेंस बनाकर बच्चों को छोड़ दिया गया। शिक्षक हाथ जोड़कर छात्राओं को घर चले जाने की विनती करते दिखाई दिए हैं। वहीं इस दौरान कई छात्राएं बेहोश होकर स्कूल परिसर में गिर गई। जिन्हें अन्य छात्राओं के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।