बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जानिए... बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का राजनीतिक सफर

जानिए... बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का राजनीतिक सफर

NEWS4NATION DESK : बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है।दिल्ली  के अस्पताल में इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे। बिहार सरकार ने डा. जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है।

जानिए जगन्नाथ मिश्रा के बारे में

डा. जगन्नाथ मिश्रा ने प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने।उनकी रुचि राजनीति में बचपन से ही थी, क्योंकि उनके बड़े भाई ललित नारायण मिश्र पहले से हीं राजनीति में थे और रेल मंत्री थे। डॉ. जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही  कांग्रेस में शामिल हुए। 

डॉ. मिश्र 1975 में पहली बार मुख्यमंत्री बने। दूसरी बार उन्हें 1980 में कमान सौंपी गई और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे।  बिहार में .डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है। 

कांग्रेस छोड़ने के बाद वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और उसके बाद जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य बनें। 30 सितंबर 2013 को रांची में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चारा घोटाले में 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें दोषी ठहराया। उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 

चारा घोटाला की पटकथा जगन्नाथ मिश्रा के मुख्यमंत्री पद रहते ही हो चुकी थी, लेकिन ये मामला सामने तब आया जब 1990 के दशक में मुख्यमंत्री लालू यादव थे। जगन्नाथ मिश्रा पर आरोप था कि इन्होंने दुमका और डोरंडा निधि से धोखाधड़ी से रूपये निकाले। बाद में सीबीआई अदालत ने इन्हें 4 साल की सजा सुनाई और रांची जेल भेज दिया।

कहां हुआ जन्म

डा. जगन्नाथ मिश्र का जन्म 1937 में सुपौल के बलुआ बाजार में हुआ था। वे ललित नारायण मिश्र के छोटे भाई थे।

विवेकानंद की रिपोर्ट


Suggested News