जानिए अखरोट हमारे शरीर के लिए कितना है फायदेमंद
 
                    अखरोट का नाम हम सब ने सुना होगा ,देखा होगा और खाया भी होगा पर ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिनको इससे होने वाले फायदे को जानते होंगें।अखरोट एक ड्राई फ्रूट है जो कि हमारे स्वास्थ के साथ-साथ दिमाग को भी तेज़ करता है। अखरोट के एक दाने में ही इतनी ताकत होती है जितना आप सोच भी नही सकते। ऐसे में आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से अखरोट के खास गुणों के बारे में अवगत कराने जा रहे हैं।
1- अखरोट में मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाएं जाते हैं जो कि हमें स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं।
2- जिन लोगों को नींद ना आने की बामारी है उनके लिए भी अखरोट काफी फायदेमंद होता है। इससे नींद अच्छी आती है और हमारा मानसिक स्वास्थ अच्छा बना रहता है।
3- यदि आप अखरोट का सेवन रोज़ सुभह-सुबह खाली पेट करते हैं तो पेट से सम्बंधित रोग जैसे कब्ज़ और अन्य बीमारी में आपको काफी लाभ मिल सकता है।
4- अखरोट हमारे शरीर की कमज़ोरी व थकान को दूर करता है और हमारे शरीर में फुर्ती लाता है। इससे हमारे शरीर को उर्जा मिलती है व साथ ही रोगों से शरीर की सुरक्षा भी होती है।
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                     
                    