बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना वायरस पर दिल्ली में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक, निगरानी एवं जागरूकता पर बल

कोरोना वायरस पर दिल्ली में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक, निगरानी एवं जागरूकता पर बल

DESK: कोरोना वायरस पर केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा को लेकर दिल्ली में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की बैठक हुई.बैठक में आगे के लिए दिशा निर्देश तय करने पर मंथन हुआ। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने की। बैठक में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री नित्यानंद राय उपस्थित थे। 

बैठक में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की गई। मंत्रालय स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। राज्यों के साथ निरंतर मुख्य सचिव स्तर पर बातचीत के साथ साथ अलर्ट जारी किया जा रहा है। बैठक में बॉर्डर एरिया बिहार, उत्तर प्रदेश नार्थ ईस्ट आदि राज्यों पर अधिक निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार सजग एवं सतर्क हैं। सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। बैठक में फार्मास्युटिकल्स उद्योग के लिए चीन से आने वाले कच्चे माल की स्थिति आदि पर भी चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि सभी बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा किया गया। बैठक में संबंधित मंत्रालय के सचिव सहित सभी आला अधिकारी उपस्थित थे।


Suggested News