बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार प्रदेश भाजयुमो के प्रवक्ता बनाए गए कृष्णा सिंह कल्लू और आलोक सिंह बंटू, कार्यकर्ताओं ने दी जमकर बधाई

बिहार प्रदेश भाजयुमो के प्रवक्ता बनाए गए कृष्णा सिंह कल्लू और आलोक सिंह बंटू, कार्यकर्ताओं ने दी जमकर बधाई

PATNA : बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमेटी आज घोषित की गई। जिसमें कृष्णा सिंह कल्लू को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इस सम्मानित पद के लिए कृष्णा सिंह कल्लू ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजयुमो बिहार के अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र का आभार व्यक्त किया है। जबकि कार्यकर्ताओं को बधाई और धन्यवाद दिया है। 

वहीँ भाजयुमो में प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए आलोक सिंह बंटू को भागलपुर भाजपा के नेताओं ने बधाई दी है। साथ ही आलोक सिंह बंटू ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजयुमो अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा समेत पूरे संगठन का धन्यवाद किया है। आलोक सिंह बंटू को बधाई देते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज़ हुसैन ने कहा कि वे अपने इस पद पर अपने राजनीतिक अनुभव के चलते बेहतर काम करेंगे। 

भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की पार्टी द्वारा दायित्वों के निर्वहन सहित पार्टी की नीति और रीति को प्रमुखता से जनता के बीच उठाएंगे। आलोक बंटू ने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी हित में हर स्तर पर मजबूती के साथ काम करेंगे। 

पार्टी ने उन्हें यह पद देकर जो मान-सम्मान दिया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। बधाई देने वालो में दिलीप निराला, राजकिशोर गुप्ता, विपुल सिंह नितेश सिंह, मनीष दास, राजेश टंडन, प्राणिक वाजपेयी, प्रकाश साह, रितेश घोष, कुमार श्रवण,विनीत भगत सहित कार्यकर्ता ने बधाई दी। 

पटना से देब्नाशु प्रभात और भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट

Suggested News