बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा का चिराग को ऑफर, एनडीए से अलग होने की घोषणा करतें हैं तो हमारे साथ स्वागत है,

उपेंद्र कुशवाहा का चिराग को ऑफर, एनडीए से अलग होने की घोषणा करतें हैं तो हमारे साथ स्वागत है,

पटना... वीआईपी पार्टी का दामन छोड़कर आए संतोष कुशवाहा को रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रोलसपा पार्टी सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग पासवान को अब एक ऑफर दे डाला है। उन्होंने कहा है कि चिराग एनडीए से अलग होने की घोषणा करतें हैं तो हमारे साथ स्वागत है। चिराग पासवान को अलग रास्ता अख्तियार करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि चिराग चाहे कितना भी सीना चीर कर दिखा दें फिर भी उनका एनडीए में कोई पूछ नहीं होगा। एनडीए में अतिपिछड़ा और दलित के लिए कोई जगह नही है। चिराग पासवान आज बीजेपी के लिए एकतरफा प्यार दिखा रहे हैं। चिराग पासवान के लिए एनडीए में कोई गुंजाइश नही है। चिराग को विरासत संभालने के लिए अलग रास्ता देखना जरुरी है।

वहीं दूसरी ओर, रालोसपा प्रमुख ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश बीजेपी के सामने नतमस्तक हैं और वे उनकी जी हुजूरी में लगे हुए है।


Suggested News