बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कार्यक्रम में भाषण के दौरान टूटा श्रम मंत्री का मंच, मौके पर मची अफरा तफरी

कार्यक्रम में भाषण के दौरान टूटा श्रम मंत्री का मंच, मौके पर मची अफरा तफरी

N4N DESK : मंत्रीजी जैसे ही मंच पर भाषण देने के चढ़े। अचानक मंच टूट गया। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना झारखंड के पलामू जिले के पांकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहाँ सूबे के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी बीच अचानक मंच टूट गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की पलामू जिले के पांकी के सगालिम में कौशल उत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंच पर मौजूद थे और सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मंच टूट गया। इसके कारण कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। 

हालाँकि मौके पर मौजूद लोगों ने गिरते हुए मंच को किसी तरह संभाला। जिससे श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता बाल बाल बच गए। वहीँ कार्यक्रम में शामिल कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। 

Suggested News