बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में दीवार गिरने से दबकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बांका में दीवार गिरने से दबकर मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA : बांका के अमरपुर शहर के एक मकान में मजदुरी करने के दौरान दीवाल से दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर तेरह में एक मजदूर मकान की दीवाल को सीधी करने के लिए कार्य कर रहा था। तभी कार्यस्थल के समीप अवस्थित पंद्रह फीट की चौड़ी दीवाल भरभराकर मजदूर के ऊपर गिर गया। 

पड़ोसियो व ग्रामीणो के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद दीवाल के अंदर दबे मजदूर को बाहर निकालकर उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रायबहादुर ने मजदूर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान हुई। मृतक थाना क्षेत्र के नयाचक गांव निवासी राजेन्द्र यादव का पुत्र नीरज उर्फ नीरो यादव (45) वर्ष है। 

अस्पताल में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना नयाचक गांव में मौजूद मृतक के परिजनो को दिया। सूचना मिलते ही दहाड़ मारते मृतक के परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये। घटना के बाद मृतक की पत्नी रूबी देवी व अन्य परिजनो का रो -रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के परिजनो का करूण रूदन देख अस्पताल में मौजूद लोगों की भी आँखे नम हो गई। 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि मृतक तीन भाई में दुसरे नंबर पर था। मृतक का बड़ा भाई बाहर रहता है जबकि मृतक का छोटा भाई गांव में ही मजदुरी करते हैं। मृतक को दो पुत्र एवं एक पुत्री है जिसमें बड़ी पुत्री मुस्कान कुमारी (15)वर्ष,आनंद कुमार(12) वर्ष  तथा अजीत कुमार (10) वर्ष है। मृतक अपने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य के लिए मजदुरी कर अपने बच्चो को तालीम दे रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News