नालंदा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के इस्लामपुर थाना इलाके के नहर पर गांव के समीप मवेशी बांध कर सड़क पार कर रहे अधेड़ को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक दीनदयालगंज निवासी स्व सिवन यादव का 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव बताया जा रहा है।
मृतक के पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि उसके पिता नहर पर गांव के समीप ईट भट्ठा पर मेहनत मजदूरी करते थे। मवेशी बांधकर गांव की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
इस्लामपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया की ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है। परिजन द्वारा आवेदन दिया गया है। ट्रैक्टर की पहचान की जा रही है।
नालंदा से राज की रिपोर्ट