बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : लड़के के अपहरण के बाद मान गए परिजन, थाने में युवक के साथ युवती की हुई शादी

BIHAR NEWS : लड़के के अपहरण के बाद मान गए परिजन, थाने में युवक के साथ युवती की हुई शादी

BEGUSARAI : जिले में पिछले दो बर्षो से लड़के वालों की आना कानी के बीच लटकी एक शादी का अंजाम आखिरकार लड़के के अपहरण के बाद एक खुबसूरत मुकाम पर पहुंच पाया. इस कहानी में जिस लड़की वाले को लड़के वालो के पास नाक गिड़गिड़ाना पड़ रहा था. लड़के के अपहरण के बाद दोनों परिजनों की रजामंदी के बाद यह शादी थाने में सम्पन्न हुई. यह शादी तेघड़ा थाने में सोमबार की रात सम्पन्न हुई. 

अपहरण के बाद रजामंदी से हुई शादी

बताते चले कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा गाँव के रहने वाले शिवम कुमार और बिहट खेमकरणपुर पूर्वी टोला के रहने वाले यदुनंदन सिंह की पुत्री प्रिया भारती की शादी दो बर्षो से तय थी. लेकिन लड़के वालों द्वारा लगातार  आनाकानी की जा रही थी. लड़की वाले लड़के वालो के सामने शादी के लिए गिड़गिड़ा रहे थे. लेकिन लड़के वाले मानने को तैयार नही थे. बताया जा रहा है कि दहेज की खातिर ये शादी दो बर्षो से अटकी पड़ी थी. जिसके बाद लड़की के आस पड़ोस के लोगों ने लड़की के परिजनों के सहयोग से शिवम का एक दिन अपहरण कर लिया और सोमवार की रात उसकी शादी एक मंदिर में जबरन कराया जा रहा था. तभी इस बात की सूचना तेघड़ा पुलिस को लगी. दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने तत्काल इस शादी को रुकवाया. बाद में लड़की और लड़के के परिजनों की रजामन्दी के बाद ये शादी तेघड़ा थाने में ही सम्पन्न हुआ. इस संबंध में लड़का शिवम ने बताया कि उसका अपहरण लड़की के आस पडोस के लोगों के द्वारा कर लिया गया था. बाद में राजी खुशी से यह शादी हुई और वो इस शादी से बेहद खुश है. दूल्हा ने बताया कि ये आदर्श शादी है. इसमें दहेज की कोई बात नही हैं. फिलहाल ये शादी इलाके में चर्चा का बिषय बना हुआ है. 

शादी की मिली थी सूचना 

वहीँ तेघड़ा थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार सिंह ने बताया है कि बीती रात लड़का के द्वारा मोबाइल पर सूचना दी गई थी की चकिया थाना क्षेत्र के एक मंदिर में मेरा शादी की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर जब उस जगह पहुंचे तो लड़का एवं लड़की को मंदिर में शादी किया जा रहा था. उस जगह से लड़का एवं लड़की के परिजनों को तेघड़ा थाना पर सभी को लाया गया. फिर दोनों परिवार ने शादी की सहमति दी. उसके बाद तेघड़ा थाना परिसर में ही दोनों की शादी संपन्न कराई गई. उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 2 सालों से दोनों में शादी की बात चल रही थी. इसी बात को लेकर दोनों परिवार में सहमति नहीं हुई. फिर लड़का को ले जाकर मंदिर में शादी किया जा रहा था. इस शादी में  तेघड़ा थाने के पुलिसकर्मी और लड़का एवं लड़की के पूरे परिवार भी शामिल थे. 

बेगूसराय से जय कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News