बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में चापाकल पर ही महबूबा के साथ इश्क फरमा रहा था ब्वायफ्रेंड, लोगों ने धर कर दी ऐसी सजा, वीडियो वायरल

कैमूर में चापाकल पर ही महबूबा के साथ इश्क फरमा रहा था ब्वायफ्रेंड, लोगों ने धर कर दी ऐसी सजा, वीडियो वायरल

कैमूर : जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियों में एक लड़के का जबरन मुंडन किया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि लड़के पर आरोप है कि यह गांव की किसी लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था. छेड़खानी करते वक्त गांव वालों ने इस धर लिया और सजा के तौर पर हाथ बांधकर इसका मुंडन कर दिया.

जानकारी के मुताबिक यह मामला 10 फरवरी का है जहां एक लड़का के ऊपर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि लड़की जब चापाकल पर पानी भरने गई तो लड़की के साथ आरोपी युवक छेड़खानी कर रहा था. जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पकड़कर उसकी पहले तो पिटाई की गई फिर उसे खम्भे में बांध कर उसका बाल मुंडवा दिया गया.

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया लड़का लड़की आपस में पहले से प्रेम करते थे. लड़का पहले लड़की को लेकर भागा था जिस मामले में वह जेल में भी गया था. इस मामले में भी कांड अंकित कर लिया गया है. जो भी आरोपी है उनके ऊपर विधि सम्मत कार्रवाई किया जाएगा.

कैमूर से देवव्रत की रिपोर्ट

Suggested News