बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोजपा का चुनावी घोषणा-पत्र जारी, निजी क्षेत्र में आरक्षण देने का वायदा

लोजपा का चुनावी घोषणा-पत्र जारी, निजी क्षेत्र में आरक्षण देने का वायदा

PATNA :  लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान इसे पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में जारी किया है। 

लोजपा के घोषणा पत्र में जो सबसे प्रमुख बात है वह है निजी क्षेत्र में आरक्षण देने का वायदा है। वहीं महिला सुरक्षा, किसानों के मुद्दे समेत कई अन्य मुद्दे भी शामिल हैं। वहीं मैनिफेस्टों में एनडीए सरकार द्वारा किए गए कार्यों और केन्द्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र भी शामिल है। 

रामविलास पासवान ने घोषणा पत्र जारी करते हुए एनडीए सरकार द्वारा अपने पांच साल के शासनकाल में किए गए कामों को गिनाया है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से जो-जो वायदे किए थे सभी को पूरा किया है।  

उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव तक बिजली की पहुंच गई है। तकरीबन हर घर में शौचालय बन गया है। वहीं गरीबो के इलाज के लिए आयुषमान योजना की शुरुआत की गई। जिसके तहत गंभीर से गंभीर बीमारी के इलाज हो रहा है। 

रामविलास ने कहा कि हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार परे लगाम लगाने की पूरी कोशिश की है। आज किसानों के खाते में सीधे 2000 रुपये जा रहे है। पिछले पांच साल से गरीबों को सस्ता अनाज मिल रहा है। 

उन्होंने कहा कि हमारी योजना महिलाओं की सुरक्षा को पूरी तरह से मजबूत करने की है। वहीं किसानों की हर समस्या का निदान किया जायेगा। 

रामविलास ने कहा कि देश में एकबार फिर मोदी की लहर है और दोबारा एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News