बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में आधा दर्जन जोड़ियों की कराई गयी शादी, उपहार में दिए गए कई सामान

लखीसराय में आधा दर्जन जोड़ियों की कराई गयी शादी, उपहार में दिए गए कई सामान

Lakhisarai : जिले के सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर परिसर में छह जोड़े वर-वधू का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। कोरोना काल के कारण यह कार्यक्रम बहुत ही संक्षेप में तथा कोविड गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए किया गया। पूर्व में यहां 40 जोड़े वर -वधु शादी हेतु निबंधित थे, लेकिन कोरोना के कारण यह कार्यक्रम समय पर नहीं हो सका। इसलिए जो बच गए थे, उन्ही का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया है।

आपको बता दें कि सामूहिक विवाह का कार्यक्रम डा0 राजकुमार तुलसियान,खगड़िया एवं अशोक कुमार अग्रवाल, सूर्यगढ़ा के द्वारा प्रायोजित था। अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट इस कार्यक्रम को आयोजित करती है। यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष होता है। अभी तक लगभग 1000 जोडी शादियां कराई गयी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दहेज प्रथा मुक्त विवाह को प्रोत्साहित करना, कमजोर तबके से आए लोगों को मदद करना तथा नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ना है। वैसे परिवार जो कि संसाधनों की कमी से लड़कियों के विवाह में परेशान हुआ करते हैं, उनके लिए यह कार्यक्रम महादेव मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है।

विवाह में भाग लेने वाले  प्रत्येक जोड़े को गृहस्थ जीवनोपयोगी सारे सामान दिये जाते हैं। वर-वधू को कलाई घड़ियां भी दी जाती हैं। भोजन पकाने तथा खाने हेतु बर्तन दिए जाते है। जिसमें करीब 25-30 आइटम हुआ करता है। साथ ही साथ नव दम्पत्ति को विवाह के उद्देश्य, हमारे जो हिंदू धर्म में विवाह का उद्देश्य है, उसके बारे में हमारे विद्वान पंडित उन्हें बताते हैं कि केवल संतति पैदा करना ही विवाह का उद्देश्य नहीं है। अपितु वैसे संस्कारी संतति पैदा करना है जो हमारे समाज, हमारे परिवार, हमारे देश का नाम रौशन करें।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News