बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे ललन सिंह, मुंगेर संसदीय क्षेत्र को हुए रवाना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे ललन सिंह, मुंगेर संसदीय क्षेत्र को हुए रवाना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

PATNA: जदयू के राष्ट्रीय पद से इस्तीफा देने के बाद ललन सिंह अब अपने संसदीय क्षेत्रों के दौरा पर निकल गए हैं। ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी का हवाला देते हुए बीते 29 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं रविवार यानी आज सुबह सुबह ललन सिंह पटना से लखीसराय के लिए रवाना हो गए हैं। मालूम हो कि ललन सिंह मुंगेर के सांसद हैं औऱ लखीसराय उनके संसदीय क्षेत्र में से एक है। जहां आज ललन सिंह पहुंचने वाले हैं।    

ललन सिंह के इस्तीफा देने के बाद से राज्य की सियासत गरमाई हुई है। राजनीतिक गलियारों में कई चर्चा हो रही है। बीजेपी लगातार ललन सिंह पर पद से निकाल देने की बात कह रहे हैं। बीजेपी आरोप लगा रही है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव से नजदीकी के कारण सीएम नीतीश ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। ना कि उन्होंने खुद अपने पद से इस्तीफा दी है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद कल देर शाम ललन सिंह पटना लौटे हैं।

वहीं आज ललन सिंह लखीसराय के दौरे पर निकले हैं। वहीं जदयू के कई कार्यकर्ता रास्ते में ललन सिंह का स्वागत करते नजर आएं। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह का फूल बरसा कर स्वागत किया। ललन सिंह साल के आखिरी दिन सुबह सुबह अपने संसदीय क्षेत्र लखीसराय के लिए रवाना हो गए है।

मालूम हो कि, ललन सिंह ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने को लेकर कहा था कि, वह अपने संसदीय क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिस कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। ताकि वह अपने संसदीय क्षेत्रों पर ध्यान दे सकें और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर सकें।  

Suggested News