बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह ने 13 महीने पहले JDU में कराया था शामिल अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया....हर्षवर्धन सिंह को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

ललन सिंह ने 13 महीने पहले JDU में कराया था शामिल अब राष्ट्रीय महासचिव बनाया....हर्षवर्धन सिंह को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ललन सिंह ने हर्षवर्धन सिंह को जेडीयू में शामिल कराया था। अब वे राष्ट्रीय महासचिव बन गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज जो 18 सदस्यीय राष्ट्रीय कमिटी बनाई है उसमें हर्षवर्धन सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 29 अगस्त 2020 को जेडीयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में जनता दल यूनाईटेड का दामन थामने वाले हर्षवर्धन सिंह 13 महीने बाद राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं। 

13 महीने पहले JDU में कराया था शामिल

 जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है। नई सूची के अनुसार हर्षवर्धन सिंह एवं मोहम्मद अली अशरफ फातमी  को पार्टी का नया राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। बता दें, हर्षवर्धन सिंह पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे. 2020 में विस चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड में आ गए थे। वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के काफी करीबी बताए जाते हैं। इसका अंदाजा इसी से होता है कि दल में भी ललन सिंह ने ही शामिल कराया और आज राष्ट्रीय महासचिव भी उन्होंने ही बनाया। हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के साथ ही गोवा का प्रभारी नियुक्त किया गया है .इसके साथ ही मीडिया और दिल्ली स्थित मुख्यालय के भी प्रभारी होंगे।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

केसी त्यागी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है. वहीं उपेंद्र कुशवाहा को सेंट्रल पार्लियामेंट्री बोर्ड का चेयरमैन, सांसद आलोक कुमार सुमन को ट्रेजरर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं सांसद रामनाथ ठाकुर को जेनरल सेक्रेटरी, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, रामसेवक सिंह, संजय झा, मौलाना गुलाम, रसूल बलियावी, अशफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, कमर आलम, हर्षवर्धन सिंह को जनरल सेक्रेट्री की जिम्मेदारी दी गयी है. 

5 नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय सचिव

जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने सांसद आरपी मंडल को सेक्रेटरी, विद्यासागर निषाद को सेक्रेटरी, रविंद्र प्रसाद सिंह को सेक्रेटरी, राज सिंह मान को सेक्रेटरी और राजीव रंजन प्रसाद को भी सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी है.

Suggested News