बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बजट पर राबड़ी देवी के बयान पर ललन सिंह ने किया तंज, यह उनकी समझ से बाहर, उन्हें साइन करना भी नहीं आता

बजट पर राबड़ी देवी के बयान पर ललन सिंह ने किया तंज, यह उनकी समझ से बाहर, उन्हें साइन करना भी नहीं आता

NEW DELHI : केंद्रीय बजट में बिहार को मिले विशेष पैकेज के बाद भी विपक्ष संतुष्ट नहीं है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने इसे बिहार के लिए झुनझुना बताया था। अब राबड़ी देवी के इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री व मुंगेर से सांसद ललन सिंह ने उनकी समझ पर सवाल उठा दिया है।

जदयू नेता न कहा कि कि बजट जैसी चीज राबड़ी देवी की समझ से बाहर है। उन्हें साइन करना आता नहीं, बजट पर क्या बोलेंगी। 

बजट  की तारीफ

ललन सिंह ने कहा, 'बिहार से हम लोगों की मांग थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज दिया जाए। आज जो बजट आया है, उसमें बिहार के लिए पैकेज का भरमार है। जिस भी क्षेत्र में देखिए, फिर वह इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के क्षेत्र में हो, पर्यटन को विकसित करने के क्षेत्र में हो, हर क्षेत्र में योजनाओं का भरमार है। ये योजनाओं को लागू होने के बाद बिहार की विकास दर दोगुनी होगी।'

क्या बोलीं थीं राबड़ी देवी

मंगलवार को राबड़ी देवी ने कहा था, '...राज्य में हत्याएं और चोरियां हो रही हैं। मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और किसानों के मुद्दे भी बने हुए हैं...। बिहार को आवंटित किया गया 26 हजार करोड़ रुपये झुनझुना है।' राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी बजट पर विरोध जाहिर किया है।

Suggested News