बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में ललन सिंह बनाएंगे चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड, जदयू के छोटू सिंह का दावा- बनेगा सर्वाधिक वोटों से विजयी होने का इतिहास

मुंगेर में ललन सिंह बनाएंगे चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड, जदयू के छोटू सिंह का दावा- बनेगा सर्वाधिक वोटों से विजयी होने का इतिहास

मुंगेर. जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले सांसदों में रहेंगे. यह दावा जदयू के वरिष्ठ नेता छोटू सिंह ने शनिवार को किया. जदयू प्रत्याशी ललन सिंह के नामांकन में मुंगेर पहुंचे छोटू सिंह ने कहा कि मुंगेर में आगाज ही बता रहा है कि अंजाम शानदार होगा. मुंगेर में लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक वोटों से जीत के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट जाएंगे. ललन सिंह के लिए मुंगेर में जोरदार उत्साह है. यहां नामांकन में उमड़ा जन सैलाब यह साबित कर रहा है. 

दरअसल, ललन सिंह के नामांकन के दौरान हजारों की संख्या में एनडीए समर्थक मुंगेर पहुंचे. उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ ही मंत्री विजय चौधरी,एमएलसी  नीरज कुमार , एमएलसी संजय सिंह सहित दर्जनों नेता शामिल हुए. ललन सिंह ने नामांकन के पूर्व देवी दुर्गा के मंदिर में पूजा अर्चना की. बाद में बड़े जन समूह के जोरदार अभिवादन के बीच उन्होंने नामांकन किया. 

छोटू सिंह ने कहा कि ललन सिंह बिहार की सियासत के चाणक्य माने जाते हैं. उन्हें मुंगेर में हमेशा ही जनता का बड़ा समर्थन और स्नेह मिलता रहा है. इस बार भी पीएम मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को मुंगेर की जनता ललन सिंह को बड़ी जीत दिलाकर साकार करेगी. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का ही नतीजा है कि आज मुंगेर में हजारों लोग नामांकन में जदयू के समर्थन में उतरे हैं. 

इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन सहित शिव शंकर निषाद, सुबोध यादव, पंकज पटेल, रुदल राय, बिनोद यादव आदि मौजूद रहे. 

Suggested News