बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गणतंत्र दिवस: राज्यपाल बोले- बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टालरेंस' की नीति जारी

गणतंत्र दिवस: राज्यपाल बोले- बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टालरेंस' की नीति जारी

PATNA : पूरे बिहार में 70वां गणतंत्र दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। यहां राज्य के राज्यपाल लालजी टंडन ने तिरंगा फहराया तथा राज्यवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है।उन्होंने बिहार सरकार को विकास के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि सात निश्चयों के तहत गांवों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सात निश्चयों के तहत विकास की रूपरेखा बनाई है।

लालजी टंडन ने बिहार को प्राकृतिक आपदा वाला क्षेत्र बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए समुचित व्यवस्था की है। राज्य सरकार सुशासन के कार्यक्रम को महत्ता दे रही है। राज्य सरकार देश के हर व्यक्ति की थाली में बिहार का एक व्यंजन पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए किसानों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले बिजली की दर में कमी की गई जबकि पटवन के लिए डीजल पर भी कृषकों को अनुदान दिया जा रहा है। टंडन ने कहा कि बिहार सरकार ने लोगों के हित में कई योजनाएं शुरू की हैं। 

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई काम किए हैं। स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। राज्य में कानून का राज स्थापित करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए भी कई काम किए जा रहे हैं।

उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए हो रहे कार्यों की चर्चा  की।इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा मंत्रिपरिषद के कई सदस्य एवं राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके पूर्व टंडन ने मैदान में परेड के दौरान विभिन्न टुकड़ियों से सलामी ली।इस मौके पर 16 विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई। इन झांकियों के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली।इसको लेकर गांधी मैदान में काफी उत्साह देखा गया।


Suggested News