बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश में वंशवादी राजनीति के सबसे बड़े प्रतिक हैं लालू, ऐसे लोग संवैधानिक पद पाने के योग्य नहीं, तेजस्वी सबूत दिखाएं फिर बात करें

 देश में वंशवादी राजनीति के सबसे बड़े प्रतिक हैं लालू, ऐसे लोग संवैधानिक पद पाने के योग्य नहीं, तेजस्वी सबूत दिखाएं फिर बात करें

PATNA: बिहार की सियासत गरमाई हुई है। तीसरे चरण के शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बयानबाजी तेज है। तेजस्वी यादव लगातार सरकार प निशाना साध रहे हैं। उनसे कई सवाल खड़ा कर रहे हैं। वहीं बीते दिन तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री के ऊपर आरोप लगाया था कि सरकार के मंत्री नकल माफिया को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रति पक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के पास सबूत है तो वह पेश करें, जिस मंत्री का बात कर रहे हैं उनका नाम बताएं, इसके बाद ही अगर सरकार कार्रवाई ना करे तब आरोप लगाएं। 

प्रश्न पत्र लीक मामले में सबूत दें तेजस्वी

विजय सिन्हा ने कहा कि, तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके समय में कौन-कौन सा ड्रामा हुआ है सिपाही भर्ती घोटाला किसके रीजन में था कई ऐसे मामले उठे थे और कई तरह के नियुक्ति घोटाला का सबसे बड़ा मसीह के रूप में इन्हीं को जाना जाता है। इन्हीं के परिवार को घोटाला का मसीहा माना जाता है, यह क्यों भूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि आपके पास सबूत है तो दीजिए, तुरंत कार्रवाई होगी। सरकार एक्शन ना ले तब प्रश्न उठाइए। आपने कहा कि एक मंत्री बचा रहे हैं तो बताइए कौन मंत्री बचा रहे हैं? क्या प्रमाण है आपके पास? उन्होंने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। खाना पूर्ति करने का खेल नहीं हो। 

चाचा भतीजे के साथ नहीं है जनता का जनादेश

वहीं बीते दिन तेजस्वी यादव राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने कहा था कि, आपके तो सिर्फ विधायक हाईजैक हो रहे हैं हमारे तो चच्चा ही हाईजैक हो गए। जिसको लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, जनता का जनादेश एनडीए के साथ मिला था। ना की चाचा भतीजा जनता को। चाचा भतीजा जनादेश में साथ क्यों नहीं थे ? जनता का जनादेश एनडीए को मिला था, राजद का पिछले दरवाजे से आकर सत्ता में भागीदारी करने की मानसिकता है। आज फिर एनडीए की सरकार है। बिहार के अंदर जनादेश के अनुसार सरकार है।

राजनीति में रहना लालू परिवार का अधिकार

बता दें कि बीते दिन राजद एमएलसी सुनील कुमार ने ट्वीट कर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की मांग है कि रोहिणी सारण से लोकसभा चुनाव लड़े। जिसको लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि, लालू जी के सभी परिवार के सदस्य राजनीति में रहने का अधिकारी है, क्योंकि वह पार्टी ही परिवारवादी और वंशवादी है।

जाति और धर्म की राजनीति करने वाले किसी पद के योग्य नहीं 

वहीं लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान को लेकर उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है और लोकतंत्र के महापर्व में जाति और धर्म की बात करने वाले लोगों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। लोकतंत्र में जनता के विश्वास को जीत कर आने वाले लोगों की जमात है। और किसी भी धर्म पर किसी भी तरह का कटाक्ष या किसी भी जाति पर कोई प्रश्न उठाना या उनके सोच को दर्शाता है। उनकी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे लोग लोकतंत्र के हित में नहीं है और ऐसे लोग किसी भी संवैधानिक पद के योग्य भी नहीं है। सीट शेयरिंग को लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि, समय पर होगा। सक्षम नेतृत्व निर्णय लेने में हर तरह से सक्षम है। और उचित समय पर यह निर्णय हो जाएगा। 

Suggested News