बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ठगों के राजा हैं लालू प्रसाद ! महाठगबंधन में सबसे बड़ा ठग है राजद- BJP

ठगों के राजा हैं लालू प्रसाद ! महाठगबंधन में सबसे बड़ा ठग है राजद- BJP

PATNA: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि राजद 'महाठगबंधन' का सबसे बड़ा ठग है। राजद के सामने कांग्रेस की एक नहीं चली और आखिरकार नौ सीटों पर उसे मानना ही पड़ा। उसमें भी कांग्रेस को राजद ने अपने मनमुताबिक सीटें दी। पूर्णिया, औरंगाबाद और बेगूसराय सीटों के लिए कांग्रेस गिड़गिड़ाती रही, लेकिन राजद ने इनमें से कोई सीट कांग्रेस को नहीं दी। सबसे बुरा हश्र तो पप्पू यादव का हुआ, जो पूर्णिया से चुनाव लड़ने की शर्त पर अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय किया था।

प्रभाकर मिश्र ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राजद की पति-पत्नी की सरकार ने 15 वर्षों तक बिहार की जनता को ठगा। लेकिन, जब बिहार की जनता राजद की ठगी से सतर्क हो गयी, तो ये ठगी का खेल आपस में ही करने लगे। श्री मिश्र ने कहा कि कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूब मरने जैसी स्थिति है। बिहार और यूपी सहित ज्यादातर राज्यों में कांग्रेस की स्थिति क्षेत्रीय पार्टियों के आगे बंधुआ मजदूर जैसी है। एक राष्ट्रीय पार्टी की इतनी खराब स्थिति कभी नहीं देखी गयी। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को ठगों का राजा कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। दरअसल इनका कोई ऐसा सगा नहीं जिसको इन्होंने ठगा नहीं। आने वाले दिनों इनकी ठगी का गहरी शिकार कांग्रेस पार्टी बनने वाली है इसमें कोई संदेह नहीं.

Suggested News